सोमवार, 31 दिसंबर 2018

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर आप हमें प्रेम करते हैं
प्रभु ईसा हम आपके चरणों में स्वयं को अर्पित करते हैं
प्रभु ईसा नया साल हमारे लिए आपके आशीर्वाद से परिपूर्ण हो
आप हर पल हमारा मार्गदर्शन करें
आप हमारा सहारा हैं
हमारी सहायता करिये की हम सफलता पाएं
हमें सुख समृद्धि प्रदान करिये
माता मरियम हमें अपने आँचल में संरक्षण प्रदान करिये
हमारे लिए प्रार्थना करिये।

रविवार, 30 दिसंबर 2018

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर आपकी अनंत कृपाओं के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं
प्रभु ईसा आप हमारे ह्रदय में बस जाइये
हमें अपनी शरण में लीजिये
प्रभु ईसा जीवन में हमें निर्णय लेने में सहायता करिये
हम सही मार्ग पर चलें
प्रभु ईसा आप मार्ग सत्य और जीवन हैं
हमें आपकी जरुरत है
हम कमजोर पापी हैं
हम पर अपना आशीर्वाद का हाथ रखिये
हमारा संरक्षण करिये।


गुरुवार, 27 दिसंबर 2018

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर हम आपको धन्यवाद अर्पित करते हैं
प्रभु ईसा हम आपसे आपके प्रेमपूर्ण स्पर्श के लिए प्रार्थना करते हैं
हम रोगों से ग्रस्त हैं
हमें चंगाई प्रदान करिये
आप चंगाईदाता हैं प्रभु ईसा हमें छू लीजिये
आपको जो पुकारता है आप उसकी सहायता करते हैं
आप हम पर भी कृपा करिये
प्रभु ईसा आप ही मेरा सहारा हैं
आपने हाथ बढाइये प्रभु ईसा
हम पापियों को क्षमा करिये
हमारा संरक्षण करिये।


HELLO CHRISTMAS

सोमवार, 24 दिसंबर 2018

EK MINUTE SOCHIYE | SR.MERLIN | CHRISTMAS SPECIAL

ISHVANI TELEVISION WISHES YOU A VERY HAPPY CHRISTMAS

THOUGHT OF THE DAY | CHRISTMAS SPECIAL

ISHVANI TELEVISION WISHES YOU A VERY HAPPY CHRISTMAS

ISHVANI TELEVISIONWISHES YOU A VERY HAPPY CHRISTMAS

ISHVANI TELEVISIONWISHES YOU A VERY HAPPY CHRISTMAS

ISHVANI TELEVISION WISH U A VERY HAPPY CHRISTMAS

ISHVANI TELEVISION WISH U A VERY HAPPY CHRISTMAS

ISHVANI TELEVISION WISH U A VERY HAPPY CHRISTMAS

PANDORAS BOX | SHORT FILM | CHRISTMAS SPECIAL

CHRISTMAS SPECIAL - PRAYER

ANGEL'S HTMNS

ANGEL'S HTMNS

रविवार, 23 दिसंबर 2018

CHRISTMAS GLITTERS

CHRISTMAS THOUGHT

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर आपने प्रभु ईसा को हमारे लिए भेजा हम आपका धन्यवाद करते हैं
प्रभु ईसा आपने मनुष्य अवतार ले कर हमें आशा प्रदान की हमें विश्वास दिया की आप हमारे साथ हैं
हम आपसे प्रार्थना करते हैं की आप हमें प्रेम करना सिखाएं
आप हमें छू लीजिये हमें चंगाई प्रदान करिये
आप हमें अपने चरणों में शरण दीजिये हमारा संरक्षण करिये
हमें प्रज्ञा प्रदान करिये
हम पर अपना पवित्रात्मा भेजिए
हम पर अपना हाथ रखिये।

CHRISTMAS YUMMIES - CHRISTMAS SPECIAL

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018

प्रभु ईसा आप हमसे प्रेम करते हैं
आपके प्रेम से हमें भर दीजिये
हम जीवन के कठिन मार्ग पर
आपकी सहायता से ही चल सकते हैं
हम जानते हैं की आप हमारे मार्ग के कांटे खुद सहते हैं
प्रभु ईसा हमें भय सताता है
पर जब आप हमारे साथ हैं तो हमें डरने की कोई बात नहीं है
हम स्वयं को आपके पवित्र चरणों में अर्पित करते हैं
हमारा संरक्षण करिये।


EMMANUEL - CHRISTMAS SPECIAL

EMMANUEL - CHRISTMAS SPECIAL

THIS CHRISTMAS LET US PRAY FOR OTHERS

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर हम आपको धन्यवाद करते हैं की आपने प्रभु ईसा को हमारे लिए भेजा
प्रभु ईसा आप प्रेम का अनवरत स्त्रोत हैं
हमारे ह्रदय को आपके प्रेम से परिपूर्ण करिये और हमारे मन में बस जाइये
प्रभु ईसा आपका प्रेम हमारे लिए सब कुछ है
आपका प्रेम हमारा संरक्षण करता है
हमें विश्वास देता है की जब आप हैं तो हमें किसी बात का भय नहीं है
आपका प्रेम हमें सहारा देता है
हमें चंगाई देता है
प्रभु ईसा आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव हमारे सर पर रहे
माता मरियम हमें आपके प्रेम के आँचल में शरण दीजिये।
हमारे लिए प्रार्थना करिये।




गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

CHRISTMAS THOUGHT

PRAY FOR OUR COUNTRY LEADERS

PETALS FOR CHRISTMAS | PRAY FOR TEACHERS

FEAST DAY - ST.JOHN OF THE CROSS

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर हम आपको धन्यवाद अर्पित करते हैं
प्रभु ईसा हम स्वयं को आपके चरणों में अर्पित करते हैं
प्रभु ईसा हम पापी हैं
हम पर अपना हाथ रखिये
हमारा संरक्षण करिये।


बुधवार, 12 दिसंबर 2018

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर हम आपके सेवक हैं
हम पर अपनी कृपा करिये
प्रभु ईसा हम कमजोर हैं
हमें अपनी शक्ति से परिपूर्ण करिये
हम अज्ञानी हैं
हम पर अपनी पवित्रात्मा भेजिए ताकि हम आपके दिव्य रहस्यों को समझ सकें 
आप प्रेम हैं
हमारे हृदयों में प्रेम का संचार करिये
हमें अपने संरक्षण में आश्रय प्रदान करिये। 


शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018

SAVE THE ENVIRONMENT

माता मरियम से प्रार्थना

माता मरियम हम आपके बच्चे हैं
हमें अपनी शरण में लीजिये
प्रभु ईसा ने आपको हमारी भी माता बनाया और हमें आपके रूप में सदैव प्रेम करने वाली
हमारे लिए प्रार्थना करने वाली
हमारी जरूरतों में सहायता करने वालीं
हमें प्रेम से संभालने वालीं
हमें संकट से बचाने वाली
माता मरियम हमें दी
माता मरियम हम कई गलतियां करते हैं
पर आप अपना ममतामयी अंचल सदैव हमारे ऊपर रखिये
हमारा मन अशांत है
हमें संकट से बचाइए
हमारा संरक्षण करिये
हमारे लिए प्रार्थना करिये।


गुरुवार, 6 दिसंबर 2018

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर हमें प्रेम से आच्छादित करिये
प्रभु ईसा हमें अपनी शरण में लीजिये
आप प्रकाश हैं हमारा जीवन प्रकाशित करिये
आप प्रेम हैं हमारे ह्रदय प्रेम से परिपूरित करिये
आप आशा हैं हमारे सपनों को साकार करिये
आप मित्र हैं हमारा हाथ थाम लीजिये
आप स्वामी हैं हम पर कृपा करिये
प्रभु ईसा हमें चंगाई प्रदान करिये
प्रभु ईसा हम स्वयं को आपको चरणों में अर्पित करते हैं हमारा संरक्षण करिये।

बुधवार, 5 दिसंबर 2018

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर आप प्रेम के अनवरत स्त्रोत हैं
प्रभु ईसा आप हम पापियों को प्रेम करते हैं
आप हमारे मुक्तिदाता हैं
हमें अपना आशीर्वाद दीजिये
हमें अपने हाथों से छू लीजिये
हमें शुद्ध करिये
हमारे हृदयों में निवास करिये
हमें अपने संरक्षण में रख लीजिये।


मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर आप अनंत प्रेम हैं
आपके प्रेम से हमें अनुग्रहित करिये
प्रभु ईसा आपने हमसे इतना प्रेम किया
की आपने स्वयं को हमारे लिए अर्पित किया
प्रभु ईसा आपने हमें यही आदेश दिया
की हम हर व्यक्ति से प्रेम करें
प्रभु ईसा हमें आपके वचन के पालन में सक्षम बनाइये
हम हमारे जीवन को आपके चरणों में अर्पित करते हैं
हमें अपनी शरण में लीजिये।