easter लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
easter लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 15 अप्रैल 2017

ईस्टर प्रार्थना

ईश्वर आपके पुत्र प्रभु ईसा ने हमे हर पल कुछ ना कुछ सिखाया है, हमे पाप से बचाया है, प्रभु ईसा हम आपकी सीखों का अनुसरण कर सकें। 
प्रभु ईसा आप प्रेम हैं-हमारे मन में प्रेम जगाइए।
प्रभु ईसा आप सत्य हैं - हमारे मन में सत्य का प्रकाश फैलाइये।  
प्रभु ईसा आप मार्ग हैं- हमारा मन आपके पथ पर चले।  
प्रभु ईसा आप जीवन हैं - हमारा जीवन संवार दीजिये।  
प्रभु ईसा आप मंजिल हैं- हमें अपना लीजिये।  
प्रभु ईसा आप प्रकाश हैं- हमें आलौकित करिये।  
प्रभु ईसा आप दयालु हैं - हम पर कृपा करिये।  
प्रभु ईसा आप चंगाई हैं - हमें चंगा करिये।  
प्रभु ईसा आप ज्ञान हैं - हमें शिक्षित करिये।  
प्रभु ईसा आप दाता  हैं - हमारी जरूरतों को पूरा करिये।  
प्रभु ईसा आप सहायक हैं - हमें सहारा दीजिये।  
प्रभु ईसा आप मुक्तिदाता हैं - हमें शरण में लीजिये।  

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

प्रभु ईसा

तुम्हारे पापों के लिए 
वह मनुष्यों द्वारा निन्दित एवं तिरस्कृत था. 
शोक का मारा और अत्यंत दुखी था.
लोग जिन्हें देख कर मुँह फेर लेते हैं. 
उनकी तरह ही वह तिरस्कृत और तुच्छ समझा जाता था. 
परन्तु वह हमारे ही रोगों को अपने ऊपर ले लेता था. 
और हमारे ही दुखों से लदा हुआ था.
और हम उसे दण्डित,
ईश्वर का मारा हुआ और तिरस्कृत समझते थे. 
हमारे पापों के कारण वह छेदित किया गया है. 
हमारे कुकर्मों के कारण वह कुचल दिया गया है. 
जो दंड भोगता था,
उसके कारण हमें शांति मिली है. 
और उसके घावों द्वारा हम भले चंगे हो गए हैं. 
हम सब अपना अपना रास्ता पकड़कर भेड़ों की तरह भटक रहे थे. 
उसी पर प्रभु ने हम सबों के पापों का भार डाला है. 
वह अपने पर किया गया अत्याचार धैर्य से सहता गया,
और चुप रहा. 
वध के लिए ले जाये जाने वाले मेमने की तरह,
और ऊन कतराने वाले के सामने चुप रहने वाली भेड़ के तरह उसने अपना मुँह नहीं खोला. 
वे उसे बंदीगृह और अदालत ले गए. 
कोई उसकी परवाह नहीं करता था. 
वह जीवितों के बीच से उठा लिया गया है. 
और वह अपने लोगों के पाप के कारण मारा गया है.
यद्यपि उसने कोई अन्याय नहीं किया था. 
उसके मुँह से कभी छल कपट की बातें नहीं निकली थीं.  
फिर भी उसकी कब्र विधर्मियों के बीच बनायी गयी. 
और वह धनियों के साथ दफनाया गया है. 
क्योंकी 
वह आप में  से हर एक को प्रेम करते हैं.