बुधवार, 30 जनवरी 2019

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर आपकी कृपाओं के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं
प्रभु ईसा आप का प्रकाश हमारे ह्रदय को रोशन करे
हम आपके पवित्र चरणों में स्वयं को अर्पित करते हैं
हम कमजोर हैं हमारा सहारा बनिए
हम जीवन भर आपका गुणगान करें
प्रभु ईसा हम परेशान हैं
हमारा मार्गदर्शन करिये
प्रभु ईसा सदैव हमारे साथ रहिये।


मंगलवार, 22 जनवरी 2019

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर आप हम पर कृपा करिये
प्रभु ईसा हमारे आप ही हैं
हम जीवन की लड़ाई में थक गए है
आपको पुकारते हैं
प्रभु ईसा हमारी सहायता करिये
दुःख रोग से हम परेशान हैं
प्रभु ईसा आप ही हैं जो हमें बचा सकते हैं
आप प्रकाश हैं
हमारे ह्रदय आलोकित करिये
हम स्वयं को आपके पवित्र चरणों में समर्पित करते हैं
हमें चंगाई दीजिये
हमारा संरक्षण करिये।

Vachan Vidhalay EP 02

सोमवार, 21 जनवरी 2019

माता मरियम से प्रार्थना

माता मरियम आप हमारी माता हैं 
प्रभु ईसा ने क्रूस पर से आपको हमें दिया 
हमें अपने प्रेम से परिपूरित करिये 
हमें जीवन के हर कदम पर आपकी जरुरत है 
हमें प्रार्थना करना नहीं आता 
माता मरियम हमारे लिए प्रार्थना करिये 
हमें सही मार्ग पर चलने में सहायता करिये 
हमारा हाथ थाम कर हमें सम्भालिये 
आप हमारी जरूरतों को जानती हैं 
हमें अपने अंचल में शरण दीजिये 
हमारे लिए प्रार्थना करिये। 


रविवार, 20 जनवरी 2019

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर आप हमें अनंत कृपाएं प्रदान करते हैं
प्रभु ईसा आप हमारे हृदयों में आइये
हमें पवित्र कर दीजिये
हमारा मन तन और विचार में आप ही हों
हम विश्वास करें की आप ही हमारे जीवन का प्रकाश हैं
आप हमारे साथ हैं तो हमें किसी बात की चिंता नहीं
आप सर्वशक्तिमान हैं हमें अपने संरक्षण में ले लीजिये
प्रभु ईसा हम पापी हैं पर हमें छू लीजिये
आपके छू लेने से ही हम चंगे हो जायेगें
हम हर दुःख में सुख में आपको पुकारते हैं
हमारा हाथ थाम लीजिये
प्रभु ईसा हमारे दुःख हटा दीजिये
हम पर अपना पवित्रात्मा भेजिए
हमें अपने चरणों में शरण प्रदान करिये।


शुक्रवार, 18 जनवरी 2019

Feast Day : St. Sebastian | Ishvani Television

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर हम आपको धन्यवाद अर्पित करते हैं
प्रभु ईसा आप हमारा विश्वास सहारा हैं
आप हैं तो हमें किसी का डर नहीं है
हम आपके चरणों में स्वयं को अर्पित करते हैं
आप हम पर अपना पवित्रात्मा भेजिए
हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करिये
हमारी हर जरुरत आप हमसे पहले समझते हैं
हम हाथ फैला कर आपके सामने खड़े हैं
हमारा जीवन संवार दीजिये
प्रभु ईसा हर संकट हटा दीजिये
मेरे पालनहार हमें हमारी नौकरी में सफलता दीजिये
हमें अपना संरक्षण प्रदान करिये।


logo K Epi 2

गुरुवार, 10 जनवरी 2019

Feast Day - St.John the Baptist

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर आप अनंत प्रेम हैं
प्रभु ईसा हम आपके बिना कुछ नहीं
आप हैं तो हमें किसी बात का डर नहीं
आप हमारे रक्षक मुक्तिदाता हैं
आप हमारी शरण आसरा भरोसा हैं
प्रभु ईसा हम स्वयं को आपके चरणों में समर्पित करते हैं
हम अपनी आर्थिक परेशानियों को आपके चरणों में समर्पित करते हैं
आप हम पर अपनी कृपा का हाथ रखिये
हमें सुख समृद्ध बनाइये
प्रभु ईसा हमारी रक्षा करिये।


मंगलवार, 8 जनवरी 2019

ISHVANI THEME SONG

प्रभु ईसा से प्रार्थना

हे ईश्वर आप की अनंत कृपाओं के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं
प्रभु ईसा आप हमारे तारणहार, पालनहार, रक्षक , मुक्तिदाता हैं
हम आपकी शरण में हैं हम पर अपनी कृपा से परिपूर्ण हाथ रखिये
हम पापी हैं फिर भी आप हमें प्रेम करते हैं
हम अपने सारे अवगुण, कमजोरी बीमारी आपके चरणों में समर्पित करते हैं
हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करिये
हमें चंगाई प्रदान करिये
हमें अपना संरक्षण प्रदान करिये।