शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

प्रभु ईसा और मित्रता

दोस्ती कैसी हो प्रभु ईसा हमें बताते हैं।  दोस्ती एक चमकता प्रकाश है जो की हमारे जीवन में हमारे आसपास सबकुछ जगमगा देते है।  दोस्ती समझ है कॉन्ट्रैक्ट नहीं।  दोस्त ऐसी फॅमिली है जिन्हें हम खुद चुनते हैं।  कहते हैं संगति का असर होता है।  यह सच भी है।  मित्रता कैसी हो प्रभु ईसा ने हमें बताया है।  प्रभु ईसा ने अपने मित्रों के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया।  इससे बड़ा प्रेम हम से कौन कर सकता है।  हम अनेक लोगों से मिलते हैं।  और कई हमारे दोस्त होने का दावा भी करते हैं पर असल में दोस्ती की परख जरुरत के समय होती है।  दोस्त ऐसा हो जो हमें बताये की हम कहाँ गलत हैं और कहाँ सही।  दोस्त ऐसा हो जो की हम पर गर्व करे और हमारा साथ दे।  सच में दोस्ती का रिश्ता दिल से होना चाहिए। सच्ची दोस्ती से बहुमूल्य कुछ नहीं।  एक ऐसा व्यक्ति जो की हमें समझे हमारा सहारा हो।  और प्रभु ईसा से बढ़कर ऐसा सच्चा दोस्त कोई हो सकता है। 


बुधवार, 29 अगस्त 2018

ईश्वर के चरणों में समर्पण

 `डरो मत मैं तुम्हारे साथ हूँ
चिंता मत करो मैं तुम्हारा ईश्वर हूँ
मैं तुम्हें सकती प्रदान कर तुम्हारी सहायता करूँगा
मैं अपने विजयी दाहिने हाथ से तुम्हें सम्भालूंगा
हम जब बस में यात्रा करते हैं तो अक्सर हमें नींद आ जाती है।  हम सो भी जाते हैं।  हम चिंता नहीं करते की गाड़ी ठीक तो चल रही है अर्थात हम ड्राइवर पर विश्वास करते हैं।  जीवन भी एक यात्रा है पर इस यात्रा में चिंता भय हमें ज्यादा रहता है।  हम अगर सोचें क्यों तो इसका जवाब भी हमें समझ आ जायेगा।  हम अक्सर जीवन की कमान अपने हाथों में रखते हैं।  स्वयं अपनी गाड़ी को नियंत्रित करना चाहते हैं।  हमें स्मरण नहीं रहता की हम मनुष्य हैं।  यही कारण है की हम दुःख कष्टों से घिरे , सत्य का मार्ग नहीं समझ पते वह मार्ग प्रभु ईसा स्वयं हैं।  जरुरत है अपने जीवन की कमान को ईश्वर के हाथों में सौंप दें।  हमें एहसास होगा की हममें असीम शक्ति है जो वे कार्य भी कर सकती है जो हमारी क्षमताओं से परे है।  ईश्वर हमारे साथ है तो कौन  हमारे विरुद्ध होगा। 


मंगलवार, 28 अगस्त 2018

आदर्श प्रार्थना

किसी बात की चिंता न करें।  हर जरुरत में प्रार्थना करें और विनय तथा धन्यवाद के साथ ईश्वर के सामने अपने निवेदन प्रस्तुत करें।  और ईश्वर की शांति जो हरी समझ से परे है आपके हृदयों और विचारों को ईसा मसीह में सुरक्षित रखेगी। 
[Ph 4:6]
संत पॉल प्रार्थना पर अपने विचार बताते हैं।  संत पॉल कहते हैं की  प्रार्थना कैसी होनी चाहिए।  प्रार्थना ईश्वर से सीधी बात है।  हम सरल भाषा में प्रभु ईसा से बात कर सकते हैं।  प्रभु ईसा के पवित्र चरणों में हर चिंता समर्पित कर सकते हैं।  संत पॉल कहते हैं की हम जो भी कहें साथ में विनय और धन्यवाद अर्पित करें।  विनम्रता ईश्वर को प्रिय है।  माता मरियम ने भी विनम्रतापूर्वक ईश्वर की इच्छा को हाँ कहा और वे ईश्वर की प्रिय बनी।  प्रभु ईसा ने हमें हे हमारे पिता प्रार्थना सिखाई है।  जो आदर्श प्रार्थना है। 


सोमवार, 27 अगस्त 2018

Prayer of St Augustine

Breathe in me O Holy Spirit
That my thoughts may all be holy
Act in me O Holy Spirit
that my work too may be holy
Draw my heart O Holy Spirit
that I love but what is holy
Strengthen me O Holy Spirit
to defend all that is holy
Guard me than O Holy Spirit
that I always may be holy

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

ओणम की शुभकामनाएं

प्रभु ईसा ओणम के पर्व पर हम आपसे प्रार्थना करते हैं की लोगों में प्रेम और सहयोग रहे
हम आपसे केरल के लोगों के लिए भी प्रार्थना करते हैं
प्रभु ईसा उन्हें सक्षम बनाइये की वे बाढ़ के कारण हुई परेशानियों को हटा कर जीवनयापन कर सकें
आपके सहारे की उन्हें आवश्यकता है
प्रभु ईसा आप दुर्बल को सहारा देते हैं, आप प्रेम की वो किरण हैं जो मनुष्यों को नयी ऊर्जा प्रदान करती है
माता मरियम आप हमारे लिए प्रार्थना करिये। 


गुरुवार, 23 अगस्त 2018

Prayer to Archangels Michael Gabriel and Raphael

हे ईश्वर आपने हमारी सहायता के लिए स्वर्गदूत प्रदान किये
संत मिखेल , हमारे संरक्षक हैं
हमारी हर संकट से रक्षा करिये
संत गेब्रियल आप ईश्वर के सुसमाचार प्रकट करते हैं
हमारी सहायता कीजिये की हम ईश्वर की आवाज़ सुन सकें
और आपके सत्य के मार्ग पर चलें
संत रफेयल आप चंगाई प्रदान करते हैं
हमारे लिए प्रार्थना करिये 

सोमवार, 20 अगस्त 2018

प्रार्थना कैसे करें

हमें प्रार्थना कैसे करना चाहिए।  प्रार्थना ईश्वर से बात करना है। जैसे हम अपने किसी करीबी से बात कर रहे हैं।  प्रभु ईसा से हमारा सम्बन्ध ऐसा ही होना चाहिए।  प्रार्थना प्रभु ईसा से किसी भी विषय समय स्थान पर मन की बात कहना है। प्रार्थना में पवित्र आत्मा का बहुत महत्त्व है।  पवित्र ग्रन्थ कहता है की पवित्र आत्मा हमारी अस्पष्ट आह को भी ईश्वर तक पँहुचाते हैं।  प्रार्थना कैसी हो प्रभु ईसा हमें सिखाते हैं।  `हे हमारे पिता ' प्रार्थना संपूर्ण प्रार्थना है जो प्रभु ईसा ने हमें सिखाई है।  पवित्र परमप्रसाद से प्रार्थना सबसे शक्तिशाली प्रार्थना है। पवित्र परमप्रसाद में प्रभु ईसा स्वयं उपस्थित रहते हैं।  








शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

प्रार्थना

हे ईश्वर आप दयालु हैं
प्रभु ईसा आप विनम्र लोगों को प्रेम करते हैं
आपने प्रेरितों को चुना ताकि वे आपके सुसमाचार का प्रचार करें
आपने उन्हें प्रकाश और प्रज्ञा से परिपूर्ण किया 
आपने अपने दिव्या रहस्यों को उनपर प्रकट किया
प्रभु ईसा हमें भी यदि कृपा प्रदान करिये की हम
आपके सुसमाचार के सेवक बनें
आपके सेवक बनकर जीवन व्यतीत करें। 


गुरुवार, 16 अगस्त 2018

St Simon Barsaba and the co-martyrs Feast Day

संसार का बैर
यदि संसार तुम लोगों से बैर करे तो याद रखो की तुम से पहले उसने मुझसे बैर किया।  यदि तुम संसार के होते तो संसार तुम्हें अपना समझकर प्यार करता।  पर तुम संसार के नहीं हो क्यूंकि मैंने तुम्हें संसार से चुन लिया है।  इशलिये संसार तुम से बैर करता है।  मैंने तुम से जो बात कही उसे याद रखो सेवक अपने स्वामी से बड़ा नहिओ होता यही उन्होंने मुझे सताया तो वे तुम्हें भी सतायेगें।  यदि उन्होंने मेरी शिक्षा का पालन किया तो वे तुम्हारी भी शिक्षा का पालन करेगें।  वे यह सब मेरे नाम के कारन तुम लोगों के साथ करेगें क्यूंकि जिसने मुझे भेजा वे उसे नहीं जानते। 


केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना

हे ईश्वर आप संसार के सृजनकर्ता हैं
आपने मनुष्यों को अपने प्रतिबिंब बनाया
आपने हमें इतना प्रेम किया की प्रभु ईसा को हमें प्रदान किया
प्रभु ईसा आप दयालु हैं
हम आपसे केरल के बाढ़ से पीड़ित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं
प्रभु ईसा आप इन लोगों की पुकार सुनिए और सहायता कीजिये
आप सच्चे ईश्वर और सच्चे मनुष्य हैं
अपना हाथ बढाइये और हम सबको थाम लीजिये। 

बुधवार, 15 अगस्त 2018

प्रार्थना

हे ईश्वर हम आपको धन्यवाद् अर्पित करते हैं
की आपने प्रभु ईसा हमें दिया
प्रभु ईसा आपने हमें पापों से मुक्त किया और अनंत जीवन प्रदान किया
आप हमें समझते हैं हमारे अंतर्मन को जानते हैं
हमें आपके चरणों में शरण दीजिये
हम पापी हैं
हमारे ह्रदय में बस जाइये और हमें पवित्र करिये
हमें कृपा प्रदान करिये की हम आपके बताये मार्ग पर चलें
प्रभु ईसा दूसरों में आपको ही देखते हुए उनकी सहायता करें
हम जानते हैं की आप हमारी आवशयकताओं को समझते हैं
हम अपनी जरूरतों को को आपके चरणों में अर्पित करते हैं
जिस तरह पक्षियों को आप खिलाते हैं
हमारी भी जरूरतों में हमारी सहायता कीजिये
हम आपके दुर्बल सेवक हैं
हमें अपना संरक्षण प्रदान करिये। 


सोमवार, 13 अगस्त 2018

रोजरी प्रार्थना

माता मरियम की प्रार्थना अर्थात रोजरी बहुत शक्तिशाली प्रार्थना है।  संत पापा लियो XII अनुसार रोजरी ईश्वर तक पहुंचने की एक सड़क है जो विश्वासी से माता मरियम तक जाती है माता मरियम से प्रभु ईसा  तक प्रभु ईसा से ईश्वर तक पहुँचती है। पवित्र विनती माला प्रार्थना परिवार में करने की परंपरा सबसे प्रभावशाली माध्यम है।  माता मरियम की मध्यस्थता अत्यंत प्रभावी है। 


रविवार, 12 अगस्त 2018

माता मरियम का हमारे प्रति प्रेम

अगर आप समस्त संसार की माताओं का प्रेम एक ह्रदय में डाल दें तो भी वह प्रेम उस प्रेम की बराबरी नहीं कर सकता जितना प्रेम माता मरियम हम बच्चों से कराती हैं।  माता मरियम के प्रति हमारे प्रेम को प्रदर्शत कजराने का सबसे सरल प्रेम से परिपूर्ण माध्यम है पवित्र माला विनती रोजरी।  चर्च में घरों में पर्वों पर कैथोलिक संस्थानों में विश्वासी रोजरी को थामे रोजरी के हर मनके के साथ के साथ माता मरियम को पुकारते हैं , जिस तरह माता अपने बच्चों की पुकार सुनती हैं उसी तरह माता मरियम हम बच्चों की पुकार सुनती हैं और हमारे लिए ईश्वर से मधयस्थता प्रार्थना कराती हैं। 


गुरुवार, 9 अगस्त 2018

Mother Mary Queen of Heaven

Mary exalted role among the saints also reflects her extraordinary position as our great exemplar of faith the prototype of the Christian disciple. With St Elizabeth we say to her `Blessed are you who believed that what was spoken to You by the Lord  would be fulfilled. In St Johns's vision of heaven the ` woman clothed with the sun with the moon under her feet and on her head a crown of twelve stars bore a son destined to rule all the nations. Is it any wonder that in such a portrait Catholics see Mary Queen of Heaven.

रविवार, 5 अगस्त 2018

रोजरी प्रार्थना

माता मरियम रोजरी प्रार्थना करने वाले विश्वासियों को 15 कृपाओं का वरदारन प्रदान करती हैं। 

1 जो व्यक्ति रोजरी जपमाला द्वारा विश्वासपूर्ण माता मरियम की भक्ति करता है , वह माता मरियम द्वारा अद्वितीय कृपा प्राप्त करता है। 

2 रोजरी जाप करने वाले विश्वासियों को माता मरियम का विशेष संरक्षण और सर्वोच्च कृपा प्राप्त होती है। 

3 रोजरी नरक से बचने का कवच है , वह बुराई को नष्ट कराती है, पाप से बचाती हैं और विधर्म को हराती है। 

4 रोजरी सदाचार और अच्छे कार्यों को बढ़ावा देती है।  रोजरी प्रार्थना ईश्वर की अनन्य कृपा , आत्माओं के लिए प्राप्त करती है।  इसके द्वारा मनुष्य का ह्रदय सांसारिक प्रेम और लालसाओं से खींचकर अनंत प्रेम के लिए लालायित करती है।

5 जो आत्मा रोजरी प्रार्थना द्वारा स्वयं को माता मरियम को समर्पित करती है वह नष्ट नहीं होती।

6 जो भी रोजरी प्रार्थना को भक्तिपूर्ण करता है और पवित्र भेड़ों का अनुसरण करता है उसे सौभाग्य प्राप्त होता है। 

7 जिसे रोजरी प्रार्था पर पूर्ण विश्वास होगा वह कलीसिया के संस्कारों को प्राप्त करेगा। 

8 वे जो रोजरी प्रार्थना विश्वासपूर्वक करते हैं उन्हें जीवन और मृत्यु के समय ईश्वर की ज्योति और अनन्य कृपा प्राप्त होती है।

9 माता मरियम रोजरी करने वाले भक्तों को शुद्धिकरण स्थल से निकल लेती हैं।

10 रोजरी प्रार्थना करने वाले विश्वासी स्वर्ग में  उच्चा स्थान प्राप्त करेगें। 

11 हम रोजरी द्वारा माता मरियम से जो मंगाते हैं हमें प्रेम करने वाली माता हमें प्रदान करती हैं। 

12 रोजरी प्रार्थना करने वाले विश्वासियों को माता मरियम हर आवश्यकता में सहायता करती हैं। 

13 माता मरियम ने अपने दिव्य पुत्र हमारे प्रभु ईसा  से वरदान प्राप्त किया है की रोजरी प्रार्थना करने वाले विश्वासियों को जीवनपर्यन्त और मृत्यु के समय स्वर्गीय राजसभा की मध्यस्थता प्राप्त होगी। 

14 रोजरी प्रार्थना करने वाला हर विश्वासी माता मरियम की संतान है और उनके एकलौते पुत्र प्रभु ईसा का भाई /

15 माता मरियम की रोजरी के प्रति भक्ति पूर्वनियति का चिन्ह है। 

रोजरी प्रार्थना






शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

St John Maria Vianney

-There is nothing so great as the Eucharist. If God has something more precious He would have given it to us.

-If You invoke Blessed Virgin when You are tempted She will come at once to Your help.

-Anything we do without offering to God is wasted.

-My God if my tongue cannot say in every moment that I love You. I want my heart to repeat it as often as I draw breath.

-Everything is reminder of Cross. We ourselves are made in shape of Cross.

-We should consider these moments spend before the Blessed Sacrament as the happiest of our lives.

-Prayer is to our souls what rain is to soil. Fertilize the soil ever so richly it will remain barren unless fed by frequent rains.

-O Mary may all nations glorify Your Immaculate Heart. May the whole earth invoke and bless Your Immaculate Heart.