सोमवार, 22 जनवरी 2018

Prayer

प्रभु ईसा आप संसार की ज्योति हैं
हम आध्यात्मिक अंधकार मैं हैं ,
लालच झूठ के अंधकार के जाल हमारे चारों तरफ हैं
जिस तरह हम अँधेरे मैं सही मार्ग नहीं देख पाते हैं उसी तरह जीवन के मार्ग पर चलने के लिए
हमें हर कदम पर आपकी दिव्य ज्योति की जरूरत है
वह दिव्य ज्योति जो न सिर्फ मार्ग प्रशस्त करती हैं बल्कि हमारे अंतरात्मा को भी प्रकाशित करती हैं
जिससे हम अपने -लक्ष्य प्रभु ईसा को साफ़ देख सकें और
उनके बताये मार्ग पर चलकर प्रभु ईसा को प्राप्त कर सकें
प्रभु ईसा वह ज्योति हैं हो अंधकार को दूर करते हैं
जो ह्रदय के पाप को दूर करते हैं
जो डर को दूर करते हैं
वह ज्योति जो सबके लिए है 

सोमवार, 8 जनवरी 2018

प्रभु ईसा हम आपको पूर्ण हृदय से प्रेम करते हैं
हम आपको अनेकों बार आहत करते हैं
पर आप हमें प्रेम करते हैं हमारे साथ रहते हैं हम पर आप कृपा करिये
हम अक्षम , अकर्मण्य और आपके प्रेम के पात्र नहीं
प्रभु ईसा फिर भी आप हम पापियों पर अपना हाथ रखिये
हमारे साथ आप हैं तो हमें विश्वास है की आप हमारे रक्षा करेंगे
हमारा विश्वास बढाइये 

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

Dear Lord, after all these days praying to You, loving You we haven't learned the lesson of true humility. Our feelings are easily ruffled. Quick to offence and slow to forgive. Lord teach us the importance and necessity of this virtue which You have. Lord You are Son of God but love poor and needy, show the light of Your love to all from all caste, creed and sect. Lord help us to follow the example of St Anthony, Example of Humility.