मंगलवार, 28 अगस्त 2018

आदर्श प्रार्थना

किसी बात की चिंता न करें।  हर जरुरत में प्रार्थना करें और विनय तथा धन्यवाद के साथ ईश्वर के सामने अपने निवेदन प्रस्तुत करें।  और ईश्वर की शांति जो हरी समझ से परे है आपके हृदयों और विचारों को ईसा मसीह में सुरक्षित रखेगी। 
[Ph 4:6]
संत पॉल प्रार्थना पर अपने विचार बताते हैं।  संत पॉल कहते हैं की  प्रार्थना कैसी होनी चाहिए।  प्रार्थना ईश्वर से सीधी बात है।  हम सरल भाषा में प्रभु ईसा से बात कर सकते हैं।  प्रभु ईसा के पवित्र चरणों में हर चिंता समर्पित कर सकते हैं।  संत पॉल कहते हैं की हम जो भी कहें साथ में विनय और धन्यवाद अर्पित करें।  विनम्रता ईश्वर को प्रिय है।  माता मरियम ने भी विनम्रतापूर्वक ईश्वर की इच्छा को हाँ कहा और वे ईश्वर की प्रिय बनी।  प्रभु ईसा ने हमें हे हमारे पिता प्रार्थना सिखाई है।  जो आदर्श प्रार्थना है। 


सोमवार, 27 अगस्त 2018

Prayer of St Augustine

Breathe in me O Holy Spirit
That my thoughts may all be holy
Act in me O Holy Spirit
that my work too may be holy
Draw my heart O Holy Spirit
that I love but what is holy
Strengthen me O Holy Spirit
to defend all that is holy
Guard me than O Holy Spirit
that I always may be holy

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

ओणम की शुभकामनाएं

प्रभु ईसा ओणम के पर्व पर हम आपसे प्रार्थना करते हैं की लोगों में प्रेम और सहयोग रहे
हम आपसे केरल के लोगों के लिए भी प्रार्थना करते हैं
प्रभु ईसा उन्हें सक्षम बनाइये की वे बाढ़ के कारण हुई परेशानियों को हटा कर जीवनयापन कर सकें
आपके सहारे की उन्हें आवश्यकता है
प्रभु ईसा आप दुर्बल को सहारा देते हैं, आप प्रेम की वो किरण हैं जो मनुष्यों को नयी ऊर्जा प्रदान करती है
माता मरियम आप हमारे लिए प्रार्थना करिये। 


गुरुवार, 23 अगस्त 2018

Prayer to Archangels Michael Gabriel and Raphael

हे ईश्वर आपने हमारी सहायता के लिए स्वर्गदूत प्रदान किये
संत मिखेल , हमारे संरक्षक हैं
हमारी हर संकट से रक्षा करिये
संत गेब्रियल आप ईश्वर के सुसमाचार प्रकट करते हैं
हमारी सहायता कीजिये की हम ईश्वर की आवाज़ सुन सकें
और आपके सत्य के मार्ग पर चलें
संत रफेयल आप चंगाई प्रदान करते हैं
हमारे लिए प्रार्थना करिये 

सोमवार, 20 अगस्त 2018

प्रार्थना कैसे करें

हमें प्रार्थना कैसे करना चाहिए।  प्रार्थना ईश्वर से बात करना है। जैसे हम अपने किसी करीबी से बात कर रहे हैं।  प्रभु ईसा से हमारा सम्बन्ध ऐसा ही होना चाहिए।  प्रार्थना प्रभु ईसा से किसी भी विषय समय स्थान पर मन की बात कहना है। प्रार्थना में पवित्र आत्मा का बहुत महत्त्व है।  पवित्र ग्रन्थ कहता है की पवित्र आत्मा हमारी अस्पष्ट आह को भी ईश्वर तक पँहुचाते हैं।  प्रार्थना कैसी हो प्रभु ईसा हमें सिखाते हैं।  `हे हमारे पिता ' प्रार्थना संपूर्ण प्रार्थना है जो प्रभु ईसा ने हमें सिखाई है।  पवित्र परमप्रसाद से प्रार्थना सबसे शक्तिशाली प्रार्थना है। पवित्र परमप्रसाद में प्रभु ईसा स्वयं उपस्थित रहते हैं।  








शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

प्रार्थना

हे ईश्वर आप दयालु हैं
प्रभु ईसा आप विनम्र लोगों को प्रेम करते हैं
आपने प्रेरितों को चुना ताकि वे आपके सुसमाचार का प्रचार करें
आपने उन्हें प्रकाश और प्रज्ञा से परिपूर्ण किया 
आपने अपने दिव्या रहस्यों को उनपर प्रकट किया
प्रभु ईसा हमें भी यदि कृपा प्रदान करिये की हम
आपके सुसमाचार के सेवक बनें
आपके सेवक बनकर जीवन व्यतीत करें। 


गुरुवार, 16 अगस्त 2018

St Simon Barsaba and the co-martyrs Feast Day

संसार का बैर
यदि संसार तुम लोगों से बैर करे तो याद रखो की तुम से पहले उसने मुझसे बैर किया।  यदि तुम संसार के होते तो संसार तुम्हें अपना समझकर प्यार करता।  पर तुम संसार के नहीं हो क्यूंकि मैंने तुम्हें संसार से चुन लिया है।  इशलिये संसार तुम से बैर करता है।  मैंने तुम से जो बात कही उसे याद रखो सेवक अपने स्वामी से बड़ा नहिओ होता यही उन्होंने मुझे सताया तो वे तुम्हें भी सतायेगें।  यदि उन्होंने मेरी शिक्षा का पालन किया तो वे तुम्हारी भी शिक्षा का पालन करेगें।  वे यह सब मेरे नाम के कारन तुम लोगों के साथ करेगें क्यूंकि जिसने मुझे भेजा वे उसे नहीं जानते।