सोमवार, 5 मार्च 2018

Love each other

हम लोगों में इतनी कमियाँ है फिर भी हम स्वयं को कितना प्रेम करते हैं लेकिन दूसरों की छोटी गलतियों के लिए भी हम उन्हें प्रेम नहीं करते।  हमारे प्रभु ईसा का आदेश है - तुम लोगों ने सुना है कि कहा गया है -अपने पड़ोसी से प्रेम करो और अपने बैरी से बैर।  परन्तु मैं तुमसे करता हूँ -अपने शत्रुओं से प्रेम करो और जो तुम पर अत्याचार करते हैं उनके लिए प्रार्थना करो।  इससे तुम अपने स्वर्गिक पिता के संतान बन जाओगे क्यूंकि वह भले और बुरे दोनों पर अपना सूर्य उगाता तथा धर्मी और अधर्मी दोनों पर पानी बरसता है।  

रविवार, 4 मार्च 2018

Prayer to Holy Spirit

पवित्रात्मा प्रभु ईसा की आत्मा हैं।  हम पवित्रात्मा को अपना जीवन सौंप दें।  क्यूंकि पवित्रात्मा की कृपा से ही हम प्रज्ञा, प्रार्थना, दया, सत्य और उनके अद्भुत वरदान प्राप्त कर सकते हैं।  हम प्रार्थना करें हे ईश्वर आप हमारा  जीवन को अपने हाथों में ले लीजिये।  आप हमें  सुनते हैं हमें  प्रेम करते हैं हमारी रक्षा करिये।  

शुक्रवार, 2 मार्च 2018

Lord help in decisions

हमें जीवन में कुछ निर्णय लेने में कठिनाई होती है।  क्यूंकि हम समझ नहीं पाते की सही क्या है और गलत क्या।  पर ऐसी परिस्थिति में हमें कुछ सवाल पूछना चाहिए। क्या मेरा निर्णय उन लोगों को कष्ट दे सकता है जो मुझे प्रेम करते हैं।  क्या मेरा निर्णय उन लोगों के प्रति मेरे कर्तव्यों को पूरा करता है जो की मेरे हैं।  और सबसे महत्वपूर्ण की क्या मेरा निर्णय मेरे प्रभु ईसा की इच्छा का सम्मान है।  निश्चित ये सवाल आपको निर्णय लेने में सहायक होंगे पर ये सवाल आपको सही निर्णय लेने की सहायता करेंगे। पवित्र ग्रन्थ के अनुसार मैं तुझ पर भरोसा रखता हूँ , मुझे सन्मार्ग की शिक्षा दे।  

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

Lord loves

आप लोग जो भी काम करें मन लगा कर करे मानो मनुष्यों के लिए नहीं बल्कि प्रभु के लिए काम कर रहे हों।  प्रभु ईसा हमें यही सिखाते हैं। और यही बात हमारे रिश्तों के लिए भी सत्य है।  हम रिश्तों को दिल से माने, दिल से सम्मान करें क्यूंकि हर रिश्ता प्रभु द्वारा ही प्रदत्त है।  कहते हैं अगर हमें पेड़ को नष्ट करना है तो हमे उसकी जड़ों में नमक डाल देना चाहिए।  अहंकार भी रिश्तों में नमक का काम करता है।  तिरस्कारपूर्ण आँखें और घमंड से भरा हुआ ह्रदय , ये पापी मनुष्य के लक्षण हैं।  हमें रिश्तों में मिठास बनाये रखना चाहिए और  हमारे प्रभु ईसा ने प्रेम से सारे रिश्तों को प्रेम के धागे से पिरोने की आज्ञा दी है। 

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

Prabhu Bhakti

प्रभु ईसा जब हमारे साथ हैं तो हमें किसी बात का डर नहीं हो सकता।  प्रभु ईसा वह विश्वास हैं जो हमारे मन के भय को हटा देते हैं।  हम अपने मन को प्रभु ईसा का मंदिर बना लें।  हम भी निर्मल हो जाएगें।  हम जिनसे प्रेम करते हैं उन्हें देखना चाहते हैं और भक्त अपने प्रभु के दर्शन करना चाहते हैं।  हम प्रार्थना करते हैं की प्रभु ईसा का अनुग्रह सदैव हम पर बना रहे. 

सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

Prayer for Grace

हे ईश्वर हम आपकी स्तुति करते हैं
हम अपना जीवन आपके चरणों में अर्पित करते हैं
प्रभु ईसा हमें आपके वचन से भिगो दीजिये ताकि हममें नवजीवन का संचार हो हम परोपकारी और आपकी आज्ञा का पालन करें
हमें अपने प्रेम में संरक्षण प्रदान करिये
प्रभु ईसा हमें पवित्रात्मा से परिपूरित करिये

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018

Prabhu mere Rakshak

हे ईश्वर हम आपकी स्तुति करते हैं
आपने  हमें अपना अनुग्रह प्रदान किया है
आपने हमें  अपने पुत्र प्रभु ईसा को दिया
की हम मुक्ति प्राप्त कर सकें और अनंत जीवन प्राप्त कर सकें
हम आपकी स्तुति करते हैं
की आपने पवित्र ग्रंथ हमें प्रदान किया जिससे
हम आपके वचन द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त करें
प्रभु ईसा आपने हमारे लिए अपना पवित्रात्मा भेजा
की हम ख्रीस्तीय जीवन को अपना सकें और आपके प्रेम मैं पूर्णता प्राप्त करें।