गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

प्रार्थना

हे ईश्वर हम आपकी सहायता के लिए आपसे प्रार्थना करते हैं
आपने हमें अपने दिव्य परिपालन में आश्रय प्रदान किया है
हे पवित्रात्मा विश्वासियों के हृदयों को 
प्रभु ईसा के प्रेम से परिपूरित करिये उन्हें
सुसमाचार के प्रति नविन ऊर्जा और उत्साह से परिपूरित करिये
प्रभु ईसा वे पूर्ण समर्पित होकर सुसमाचार की घोषणा करें




बुधवार, 11 अप्रैल 2018

प्रभु ईसा का अनुसरण

पवित्र ग्रन्थ के अनुसार थोड़ा सा खमीर सारे सने हुए आटे को खमीर बना देता  है ..................................           एक वृक्ष जिसकी शीतल छाँव में अनेक पुष्प पल्लवित होते हैं।  हर पुष्प जो सुसमाचार की सुगंध को चारों दिशाओं में फैलाये। कुम्हार किस तरह मिट्टी को बरतन बना कर मूल्य प्रदान कर देता है।  हम भी तो मिट्टी हैं दुर्बल  मूल्यहीन जिसे प्रभु छू लें और ऐसा पात्र बना दें जिसमें उनके प्रेम का अक्षय भंडार हो। 
प्रभु ईसा का सुसमाचार चारों दिशाओं में हर व्यक्ति तक पहुंचना , गरीबों की सेवा करना, दूसरों की प्रसन्नता में स्वयं प्रसन्न होना, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
प्रभु ईसा सहस्र सूर्यों के समान हैं।  हम इतने महान नहीं पर हम दीपक बन कर कई लोगों को रह दिखा सकते हैं।  

मंगलवार, 10 अप्रैल 2018

ईश्वर की कृपा

हे ईश्वर अपने सामर्थ्य के अधिकार से हमें यह कृपा प्रदान
करिये की हम सुसमाचार के सेवक बन सकें
प्रभु ईसा हमारे हृदयों में विश्वास
का संचार करिये ताकि आप हमारे हृदयों में निवास
करें प्रेम में हमारी जड़ें गहरी हों और नींव सुदृढ़ हो
हम विनम्र और सहनशील बनें
हम शांति के सूत्र में बंधे रहें और उस एकता
को बनाये रखने का प्रयत्न करते रहें जो पवित्रात्मा हमें प्रदान करते हैं
प्रभु ईसा हमारे बुद्धि पर छाए अंधकार को  प्रकाश में परिवर्तित कर दीजिये
 हम पर पवित्रात्मा भेजिए।




शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

सेवा प्रभु को प्रिय

प्रभु ईसा आप हमें अपनी शरण में ले लीजिये और हमारे विचारों को पवित्र करिये।  विचार............................ 
 हर कार्य की शुरुआत यहीं से होती है।  `सेवा का विचार ' हम अपने हृदयों में बीजारोपित कर लें तो हम उस मार्ग पर हैं जो प्रभु ईसा ने हमें बताया है।  हम अपने विचारों नम्र और पवित्र बनें  तो हम प्रभु ईसा के बताये मार्ग पर हैं।  `जिसे जो वरदान मिला है वह - ईश्वर के बहुविध अनुग्रह के सुयोग्य भंडारी की तरह - दूसरों की सेवा में उसका उपयोग करे। '


मंगलवार, 3 अप्रैल 2018

माता मरियम से प्रार्थना

माता मरियम आप हमारी माता हैं
हमारी ओर देखिये और हमारे लिए प्रार्थना करिये
हम आपसे प्रार्थना करते हैं की हमारी जरूरतों में हमारी सहायता करिये
हमारी रक्षा करिये
हमारे हृदयों को  आपके और प्रभु ईसा के लिए विश्वास से परिपूर्ण कर दीजिये
माता मरियम हमारे लिए प्रभु ईसा से आशा और कृपा मांग लीजिये।



सोमवार, 2 अप्रैल 2018

तेरी शरण में

हे ईश्वर हम आपकी आराधना करते हैं आपको धन्यवाद अर्पित करते हैं
प्रभु ईसा हमें शक्ति प्रदान करिये
की हमारा विश्वास बढ़ाता जाए हम आपके बताये मार्ग पर चलें
मार्ग कितना भी पथरीला क्यों न हो मंजिल कितनी भी दूर क्यों न हो
आप हमारा हाथ थामे रखना
हम स्वयं को आपके चरणों में समर्पित करते हैं।

रविवार, 1 अप्रैल 2018

पवित्रात्मा से प्रार्थना

प्रभु ईसा की पवित्रात्मा हमारे हृदयों में आशा और विश्वास का संचार करिये
हमारे साथ रहिये क्यूंकि जब आप हमारे साथ हैं तो हमें डरने की कोई बात नहीं है
आप हमारा मार्गदर्शन करिये
हम कई बार हमारे प्रभु ईसा को कष्ट पहुँचते हैं
हमें क्षमा करिये
हमें विश्वास मैं दृढ़ करिये ताकि हम प्रभु ईसा के बताये मार्ग पर चल सकें
हमारे हृदयों  में प्रभु ईसा का पवन प्रेम भर दीजिये
हम कमजोर सेवकों को अपनी शरण में लीजिये