शुक्रवार, 8 जून 2018

माता मरियम से प्रार्थना

हे माता मरियम के अति पवित्र ह्रदय
हम अपने आप को आपको अर्पित करते हैं
हम अपने पापों के लिए आपसे क्षमा मांगते हैं
माता मरियम आप प्रभु ईसा की माता हैं
आप हमारी भी माता हैं
अपने पवित्र ह्रदय में हमें आश्रय प्रदान करिये
हमारा मार्गदर्शन करिये
हम प्रभु ईसा के वचन का पालन कर सकें
हमारे लिए प्रार्थना करिये
हमारा विश्वास दृढ़ हो। 


गुरुवार, 7 जून 2018

प्रभु ईसा के पवित्र ह्रदय का पर्व

हे प्रभु ईसा के  पवित्रतम ह्रदय जो अनंत प्रेम है
जिसे हमारे पापों के कारण छलनी किया गया
जो हमारी कृतघ्नता के कारण छेदा  गया
फिर भी हमें प्रेम करता है
हम अपना जीवन आपको अर्पित करते हैं
हमें अपने संरक्षण में लीजिये
हमें हमारे पापों के लिए क्षमा प्रदान करिये
हम हमारी सम्पूर्ण आत्मा  से आपको प्रेम करते हैं
हमारी सहायता करिये।


बुधवार, 6 जून 2018

प्रभु ईसा हमारे तारणहार

प्रभु ईसा संसार के तथा इतिहास के स्वामी हैं क्यूंकि सब कुछ उन्हीं के लिए बनाया गया था।  प्रभु ईसा सारे मनुष्यों के मुक्तिदाता हैं और प्रभु ईसा ही सारे मनुष्यों का न्याय करेगें।  प्रभु ईसा सर्वोच्च हैं और हम केवल उन्हीं के आगे घुटनों के बल प्रार्थना करते हैं।  वे कलीसिया के मुखिया के रूप में हमारे साथ हैं वे हमसे आगे `इतिहास के प्रभु' के रूप में हैं।  प्रभु ईसा में अँधेरे की शक्तिओं के ऊपर विजय प्राप्त करने की शक्ति है और संसार सर्वशक्तिमान ईश्वर की इच्छानुसार प्रभु ईसा में पूर्णता प्राप्त करता है।  हम पवित्र संस्कारों में प्रभु ईसा के सानिध्य का अनुभव करते हैं। `क्यूंकि जहाँ दो या तीन मेरे नाम पर इकट्ठे होते हैं वहाँ मैं उनके बीच उपस्थित रहता हूँ। 
  

मंगलवार, 5 जून 2018

प्रार्थना

हे ईश्वर आपकी अनंत कृपाओं के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं
प्रभु ईसा आप अंधकार में प्रकाश
आप निराशा में आशा हैं और सत्य हैं
प्रभु ईसा अपने शक्तिशाली हाथ को हम पर रखिये
हमें सहारा दीजिये
आपका अनंत प्रेम पहाड़ों को हिला सकता है , काँटों में फूल खिला सकता है
आपका प्रेम रेगिस्तान में जलस्त्रोत निकल सकता है
आपके प्रेम से ज्यादा शक्तिशाली, पावन और महान कुछ भी नहीं है
प्रभु इसा आपके प्रेम का अनवरत स्त्रोत का संचार हमारे हृदयों में करिये।

सोमवार, 4 जून 2018

प्रभु ईसा के बपतिस्मा लेने का दिव्य रहस्य

बपतिस्मा का अर्थ है जलसमाधि लेना।  बपतिस्मा द्वारा प्रभु ईसा मनुष्य के पापमय इतिहास में उतरे।  इस तरह उन्होंने एक चिन्ह स्थापित किया की वे हमें हमारे पापों से मुक्त करने के लिए मृत्यु प्राप्त करेगें और फिर पिता ईश्वर की शक्ति से पुनर्जीवन प्राप्त करेगें।  पापी , सैनिक, करसंग्राहक सब नबी योहन बपतिस्ता के पास आये ताकि वे `पापक्षमा के लिए पश्चाताप के बपतिस्मा '[Lk3:3] लें।  प्रभु ईसा को बपतिस्मा की जरुरत नहीं थी क्यूंकि वे पापरहित थे।  प्रभु ईसा द्वारा बपतिस्मा लेना दो बातों को दर्शाता है -प्रभु ईसा ने हमारे पाप अपने ऊपर ले लिए, प्रभु ईसा ने बपतिस्मा को अपने पुनरुत्थान का पूर्वानुमान समझा।  उनके हमारे पापों के लिए  जीवन बलि देने के प्रतीक के रूप में स्वर्ग का द्वार खुल गया `तू मेरा प्रिय पुत्र है ' [Lk3:22b]



रविवार, 3 जून 2018

काना में विवाह

तीसरे दिन गलीलिया के काना में एक विवाह था।  ईसा की माता वहीं थीं।  ईसा और उनके शिष्य भी विवाह में निमंत्रित थे।  अंगूरी समाप्त हो जाने पर ईसा की माता ने उन से कहा `उन लोगों के पास अंगूरी नहीं रह गयी है।'  ईसा ने उत्तर दिया `भद्रे इससे मुझ को और आप को क्या। अभी तक मेरा समय नहीं आया है।'  उनकी माता ने सेवकों से कहा `वे तुम लोगों से जो कुछ कहें वही करना।  वहां यहूदियों के शुद्धिकरण के लिए पत्थर के छह मटके रखे थे।  उन में दो-दो तीन-तीन मन समता था।  ईसा ने सेवकों से कहा `मटकों में पानी भर दो'।  सेवकों ने उन्हें लबालब भर दिया। फिर ईसा ने उन से कहा `अब निकाल कर भोज के प्रबंधक के पास ले जाओ'।
उन्होंने ऐसा ही किया।  प्रबंधक ने  पानी चखा जो अंगूरी बन गया था।  उसे मालूम नहीं था की वह अंगूरी कहाँ से आयी है।  जिन सेवकों ने पानी निकला था वे जानते थे। 
[Jn 2:9]


शुक्रवार, 1 जून 2018

मैंने प्रभु ईसा मैं आप लोगों के विश्वास और सभी संतों के प्रति आपके भ्रातृप्रेम के विषय मैं सुना है।  मैं आप लोगों के कारन ईश्वर को निरंतर धन्यवाद देता और अपने प्रार्थनाओं में आप लोगों का स्मरण करता रहता हूँ। महिमामय पिता हमारे प्रभु ईसा मसीह का ईश्वर आप लोगों को प्रज्ञा तथा आध्यात्मिक दृष्टि प्रदान करे जिससे आप उसे सचमुच जान जाये।  वह आप लोगों के  मन की आँखों को ज्योति प्रदान करे जिससे आप यह देख सकें की उसके द्वारा बुलाये जाने के कारन आप लोगों की आशा कितनी महान है और संतों के साथ आप लोगों को जो विरासत मिली है वह कितनी वैभवपूर्ण तथा महिमामय है और हम विश्वासियों के कल्याण के लिए सक्रिय रहने वाले ईश्वर का सामर्थ्य कितना अपार है।