रविवार, 16 सितंबर 2018

Prayer and its importance

-Prayer is the place of refuge for every every a foundation for cheerfulness a source of constant happiness a protection against sadness.

-For prayer is nothing else than being on terms with friendship with God

-Pray hope and dont worry. Worry is useless. God is merciful and will hear your prayer.

-When you cant put your prayer into words God hears your heart


बुधवार, 12 सितंबर 2018

प्रार्थना

प्रभु ईसा तेरी आराधना करते हैं
आपकी कृपा हम दीन हीन पापियों पर सदा बनी रहे और जीवन के हर  पर हमारे साथ रहिये
आपका प्रेम हमारे हृदयों को आलोकित करे
पवित्र कुंवारी माता मरियम की मधयस्था हमारा संरक्षण करे

मंगलवार, 11 सितंबर 2018

संत फ्रांसिस असीसी की प्रार्थना

हे प्रभु मुझे अपनी शांति का दूत बना दे
जहाँ घृणा हो वहां मुझे प्यार फैलाने दे
चोट के बदले मुझे क्षमा प्रदान करने दे
झूठ के बदले सत्य का प्रकाश बना दे
जहाँ संदेह हो वहां मुझे विश्वास जगाने दे निराशा को आशा में बदलने दे
जहाँ अंधकार हो वहां मुझे ज्योति जलाने दे
उदासी के स्थान पर ख़ुशी फैलाने दे
मुझे ऐसी कृपा प्रदान कर की मैं दिलासा पाने की अपेक्षा दिलासा दूँ
समझा जाने की अपेक्षा समझ सकूँ
प्यार पाने की अपेक्षा प्यार दूँ
क्यूंकि देने में ही हम पाते हैं क्षमा करने में ही क्षमा मिलती है और मृत्यु द्वारा ही हम अनंत जीवन में जन्म लेते हैं। 


सोमवार, 10 सितंबर 2018

सहायता के लिए प्रार्थना

हे दयालु ईश्वर तेरी भलाई और दया अपार है
आप पास हम अपने पापों की क्षमा मांगने आते हैं
आप हमें अपनी शरण में ले लीजिये
हे संत युसूफ हम परेशानियों में आपके पास आते हैं आपसे मध्यस्थता प्रार्थना की विनती करते हैं
हम पर कृपा करिये हमारी जरूरतों में हमारी सहायता करिये
आप हमें संरक्षण प्रदान करिये
हे पवित्र परिवार के विवेकशील संरक्षक हमारी सहायता करिये



शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

The Nativity of Our Lady

माता मरियम हम आपकी शरण आये हैं
हम आपके चरणों में अपनी सारी प्रार्थना दुःख तकलीफ भय समर्पित करते हैं
हम बीमार लोगों के लिए आपसे प्रार्थना करते हैं
हम उन लोगों को भी आपके पवित्र चरणों में समर्पित करते हैं जो की पारिवारिक जीवन में दुखी हैं ,
माता मरियम उन लोगों के लिए भी मध्यस्थता प्रार्थना करिये जो की बेरोजगार है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं
माता मरियम आप हमें अपने आँचल में संरक्षण प्रदान करिये।  

बुधवार, 5 सितंबर 2018

पवित्रात्मा से प्रार्थना

हे पवित्रात्मा आप स्वर्ग से उतर आइये
आपकी प्रज्ञा की किरणों को स्वर्ग से भेज दीजिये
हे वरदाता ह्रदय के प्रकाश आप विराजमान हों
आपकी प्रज्ञा के अलावा मनुष्यों में दोष के अलावा और कुछ भी नहीं है।  घृणितों को धो डालिये
मुरझाये हुए को सींच डालिये चोटग्रस्त को अच्छा करिये बीमारों को चंगा करिये
हम आपकी शरण आते हैं हमें अपना संरक्षण प्रदान करिये
हम पर  अपने  वरदान बरसाइये। 


सोमवार, 3 सितंबर 2018

प्रार्थना स्वयं को ईश्वर के हाथों में सौंप देना है।  यह कठिन कार्य है क्यूंकि आज की आपाधापी भरे जीवन में हमें सब कुछ इंस्टेंट चाहिए ईश्वर से कृपा भी।  पर यह सही नहीं।  प्रार्थना के लिए ध्यान की जरुरत है।  हमारा अक्सर प्रार्थना में मन नहीं लगता।  पर प्रार्थना जितनी सरल है उतनी ही मुश्किल भी।  प्रभु ईसा स्वयं प्रार्थना करते थे।  यह सत्य प्रार्थना की शक्ति को रेखांकित करता है।  पवित्र ग्रंथ में कई स्थानों पर प्रार्थना कैसे करें और प्रभु ईसा प्रार्थना कैसे करते थे बताया है।  प्रभु ईसा ने हमें हे हमारे पिता प्रार्थना सिखाई है जो आदर्श प्रार्थना है।  पवित्र ग्रंथ कहता है की पवित्रात्मा हमारी अस्पष्ट आहों को भी ईश्वर तक पहुंचते हैं।