रविवार, 29 अप्रैल 2018

प्रभु की परीक्षा

 उस समय आत्मा ईसा को निर्जन प्रदेश ले चला जिससे शैतान उनकी परीक्षा ले ले।  
ईसा चालीस दिन और चालीस रात उपवास करते रहे।   इसके बाद उन्हें भूख लगी और परीक्षक ने पास आ कर उनसे कहा `यदि आप ईश्वर के पुत्र हैं तो कह दीजिये की ये पत्थर रोटियां बन जाएँ।  ईसा ने उत्तर दिया लिखा है `मनुष्य रोटी से ही नहीं जीता है।  वह ईश्वर के मुख से निकलने वाले हर एक शब्द के लिए जीता है।  
[Mt 4:1-4]

शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018

प्रभु ईसा से युवाओं के लिए प्रार्थना

प्रभु ईसा हम स्वयं को आपके चरणों में समर्पित करते हैं
आपका प्रेम हमें आत्मिक पोषण प्रदान करे
हमारे हृदयों को अपने प्रेम से परिपूर्ण कर दीजिये
हम आपके विश्वास में बढ़ते जाएँ
हमें अपने प्रकाश से परिपूरित करिये
प्रभु ईसा आप हमारी आशा , विश्वास और सहारा हैं
हम आपसे प्रार्थना करते हैं की आप युवाओं का मार्गदर्शन करिये और वे जीवन में ईश्वर का महत्व समझ सकें। 

गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

मदर टेरेसा के प्रेरक विचार


  • हम सब महान कार्य नहीं कर सकते पर हम छोटे कार्य महान प्रेम के साथ कर सकते हैं। 


  • ईश्वर चाहते हैं की हम प्रयास करें , सफलता महत्वपूर्ण नहीं है।  


  • मैं ईश्वर के हाथ मैं कलम मात्र हूँ। 

  • दया से पूर्ण शब्द छोटे और बोलने में आसान हो सकते हैं पर उनकी गूंज अनंत होती है।  

  • आप कितना देते हैं इससे ज्यादा यह महत्वपूर्ण है की आप कितने प्रेम से देते हैं।  

  • प्रार्थना का अर्थ मांगना नहीं है।  प्रार्थना स्वयं को ईश्वर के हाथों में सौंप देना है और अपने अन्तःकरण में उनकी आवाज़ सुनना है।  

  • मैं वह कर सकती हूँ जो आप नहीं कर सकते आप वह कर सकते हैं जो मैं नहीं कर सकती साथ में हम महान कार्य कर सकते हैं।  



बुधवार, 25 अप्रैल 2018

पवित्र वचन

वह थके मांदे को बन देता है और अशक्त को संभालता है।
[Is 40:29]

आप लोग प्रभु से और उसके अपार सामर्थ्य से बल ग्रहण करें।
[Eph 6:10]

किन्तु प्रभु पर भरोसा रखने वालों को नयी स्फूर्ति मिलती रहती है।  वे दौड़ते रहते हैं पर थकते नहीं वे आगे बढ़ते रहते हैं पर शिथिल नहीं होते।
[Ps 46:1]

ईश्वर हमारा आश्रय और सामर्थ्य है।
[Ps 46:1]


मंगलवार, 24 अप्रैल 2018

पवित्र त्रित्व से प्रार्थना

हे ईश्वर आप अनंत प्रेम हैं
प्रभु ईसा  आप हमारी शक्ति , आशा और प्रेम हैं
पवित्रात्मा आप प्रभु ईसा का आत्मा हैं, प्रज्ञा और वरदानदाता हैं
हम पवित्र त्रित्व से प्रार्थना करते हैं
हमें अपनी कृपा प्रदान करिये
हम सदैव आपका गुणगान करते रहें
प्रभु ईसा हम एक छोटा सा दीपक हैं
हमारे जीवन की परेशानियों आंधी के सामान हैं जो हमें कमजोर
करने का प्रयास करती हैं
हमारे रक्षा करिये
हमें अपने दिव्य परिपालन में संरक्षण प्रदान करिये
हमें ऐसा सेवक बनाइये जो सुसमाचार को हर ह्रदय में प्रकाशित कर दे।


शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

कार्यों की आवश्यकता

जब तुम मेरा कहना नहीं मानते तो `प्रभु, प्रभु कह कर मुझे क्यों पुकारते हो जो मेरे पास आ कर मेरी बातें सुनता है और उन पर चलता है-जानते हो वह किसके सदृश्य है वह उस मनुष्य के सदृश्य है जो घर बनाते समय गहरा खोदता और उसकी नीव चट्टान पर डालता है।  बाढ़ आती है और जल प्रवाह उस मकान से टकराता है किन्तु वह उसे ढा नहीं पता , क्यूंकि वह घर बहुत मजबूत बना है।  परन्तु जो मेरी बातें सुनाता है और उन पर नहीं चलता वह उस मनुष्य के सदृश्य है जो बिना नींव डाले भूमितल पर अपना घर बनता है।  जल-प्रवाह की टक्कर लगते ही वह घर ढह जाता है और उसका सर्वनाश हो जाता है। 
[Lk 6:46-49]

गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

ईश्वर का जयगान

जिसका सामर्थ्य हम में क्रियाशील है और जो वे सब कार्य सम्पन्न कर सकता है जो हमारी प्रार्थना और कल्पना से अत्यधिक परे है उसी को कलीसिया और ईसा मसीह द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी युगों युगों तक महिमा। 
[Eph 3:20-21]