गुरुवार, 8 मार्च 2018

Prayer and Work

हमें हमेशा स्वयं को व्यस्त रखना चाहिए।  कहते हैं की जब हम काम नहीं करते तो हमारा मस्तिष्क ऐसे  विचार करने लगता है जो हमें हमारे लक्ष्य से भटकाते हैं।  हममें नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।  इसलिए जरुरी है कि हम स्वयं को व्यस्त रखें।  और अगर हमारे पास कोई काम नहीं है तो प्रार्थना करें।  प्रभु ईसा जो सकारात्मक ऊर्जा के अनंत स्त्रोत है वे आपको भी सकारात्मकता से परिपूरित करेंगे और प्रार्थना की शक्ति को तो आप जानते ही हैं।
                                 `मैं तुमसे कहता हूँ - माँगो और तुम्हे दिया जायेगा ' 

बुधवार, 7 मार्च 2018

Why we are on Earth

हम पृथ्वी पर सर्वशक्तिमान ईश्वर को जानने और उनसे प्रेम करने के लिए आये हैं।  हम पृथ्वी पर सर्वशक्तिमान ईश्वर की इच्छा के अनुसार पुण्य कर्म करने आये हैं ताकि हम स्वर्ग में स्थान प्राप्त कर सकें।  मनुष्य मात्र होने का अभिप्राय है की हम सर्वशक्तिमान ईश्वर द्वारा उत्पन्न हैं और हमें सर्वशक्तिमान ईश्वर में ही विलीन हो जाना है।  हमारे उत्पत्ति का इतिहास हमारे माता पिता से कहीं पहले का है। हमारी उत्पत्ति सर्वशक्तिमान ईश्वर से हुई और उनमें ही स्वर्ग और पृथ्वी की अनंत खुशियां निहित है।  हम पृथ्वी पर रह कर सर्वशक्तिमान ईश्वर की निरंतर और असीम कृपा के लिए भिक्षुक हैं।  कभी हमें लगता की सर्वशक्तिमान ईश्वर हमारे साथ है पर कभी हमें उनका एहसास नहीं होता।  इसलिए सर्वशक्तिमान ईश्वर ने भटके हुए को रह दिखने के लिए अपने पुत्र प्रभु ईसा को भेजा, जिन्होंने हमें पापमुक्त किया , हमें बुराई से बचाया और सत्य के पथ पर हमारा मार्गदर्शन किया।  (ईसा ने उन से कहा) -"मार्ग ,सत्य और जीवन " Jn 14:6 वही है।  

मंगलवार, 6 मार्च 2018

Lord is kind

                                                            अपमान और उपहास
प्रभु ईसा ने सर्वशक्तिमान ईश्वर के पुत्र होते हुए भी अपमान और उपहास सहन किया और ऐसे लोगों को क्षमा किया।  क्यूंकि शक्तिमान और बुद्धिमान व्यक्ति क्षमा करते हैं और जो कमजोर होता है वह अपने अपमान को ह्रदय में रखकर दूसरों को नीचा दिखता है। `इसके बाद राज्यपाल के सैनिकों को भवन के अंदर ले जा कर उनके पास सारी पलटन एकत्र कर ली।   उन्होंने उनके कपडे ऊतक कर उन्हें लाल चोगा पहनाया काँटों का मुकुट गूंथकर उनके सर पर रखा और उनके दाहिने हाथ में सरकंडा थमा दिया।  तब उनके सामने घुटने तक कर उन्होंने यह कहते हुए उनका उपहास किया। ' प्रभु ईसा ने क्रूस पर सभी को क्षमा देने के लिए प्रार्थना की।  

सोमवार, 5 मार्च 2018

Ishvani Radio

Listen to the best quality audio ...........................just click for Ishvani Radio


https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wIshvaniRadio_5313281

Love each other

हम लोगों में इतनी कमियाँ है फिर भी हम स्वयं को कितना प्रेम करते हैं लेकिन दूसरों की छोटी गलतियों के लिए भी हम उन्हें प्रेम नहीं करते।  हमारे प्रभु ईसा का आदेश है - तुम लोगों ने सुना है कि कहा गया है -अपने पड़ोसी से प्रेम करो और अपने बैरी से बैर।  परन्तु मैं तुमसे करता हूँ -अपने शत्रुओं से प्रेम करो और जो तुम पर अत्याचार करते हैं उनके लिए प्रार्थना करो।  इससे तुम अपने स्वर्गिक पिता के संतान बन जाओगे क्यूंकि वह भले और बुरे दोनों पर अपना सूर्य उगाता तथा धर्मी और अधर्मी दोनों पर पानी बरसता है।  

रविवार, 4 मार्च 2018

Prayer to Holy Spirit

पवित्रात्मा प्रभु ईसा की आत्मा हैं।  हम पवित्रात्मा को अपना जीवन सौंप दें।  क्यूंकि पवित्रात्मा की कृपा से ही हम प्रज्ञा, प्रार्थना, दया, सत्य और उनके अद्भुत वरदान प्राप्त कर सकते हैं।  हम प्रार्थना करें हे ईश्वर आप हमारा  जीवन को अपने हाथों में ले लीजिये।  आप हमें  सुनते हैं हमें  प्रेम करते हैं हमारी रक्षा करिये।  

शुक्रवार, 2 मार्च 2018

Lord help in decisions

हमें जीवन में कुछ निर्णय लेने में कठिनाई होती है।  क्यूंकि हम समझ नहीं पाते की सही क्या है और गलत क्या।  पर ऐसी परिस्थिति में हमें कुछ सवाल पूछना चाहिए। क्या मेरा निर्णय उन लोगों को कष्ट दे सकता है जो मुझे प्रेम करते हैं।  क्या मेरा निर्णय उन लोगों के प्रति मेरे कर्तव्यों को पूरा करता है जो की मेरे हैं।  और सबसे महत्वपूर्ण की क्या मेरा निर्णय मेरे प्रभु ईसा की इच्छा का सम्मान है।  निश्चित ये सवाल आपको निर्णय लेने में सहायक होंगे पर ये सवाल आपको सही निर्णय लेने की सहायता करेंगे। पवित्र ग्रन्थ के अनुसार मैं तुझ पर भरोसा रखता हूँ , मुझे सन्मार्ग की शिक्षा दे।