और कहना ही क्या है। यदि ईश्वर हमारे साथ है तो कौन हमारे विरुद्ध होगा। उसने अपने निजी पुत्र को भी नहीं बचाया उसने हम सबों के लिए उसे समर्पित कर दिया। तो इतना देने के बाद क्या वह हमें सब कुछ नहीं देगा। जिन्हे ईश्वर ने चुना है उन पर कौन अभियोग लगा सकेगा। जिन्हें ईश्वर ने दोषमुक्त कर दिया है उन्हें कौन दोषी ठहराएगा। क्या ईसा मसीह ऐसा करेगें। वह तो मर गए बल्कि जी उठे और ईश्वर के दाहिने विराजमान हो कर हमारे लिए प्रार्थना करते रहते हैं।
सोमवार, 9 जुलाई 2018
रविवार, 8 जुलाई 2018
मसीह परिवार का आदर्श
हम मसीह के प्रति श्रद्धा रखने के कारन एक दूसरे के अधीन रहें। पति उस तरह पत्नी का शीर्ष है जिस तरह मसीह कलीसिया के शीर्ष हैं और उसके शरीर के मुक्तिदाता। जिस तरह कलीसिया मसीह के अधीन रहती है उसी तरह पत्नी को भी सब बातों में अपने पति के अधीन रहना चाहिए। पतियों अपनी पत्नी को उसी तरह प्यार करो जिस तरह मसीह ने कलीसिया को प्यार किया। उन्होंने उसके लिए अपने को अर्पित किया जिससे वह उसे पवित्र कर सकें और वचन तथा जान के स्नान द्वारा शुद्ध कर कर सकें क्यूंकि वह एक ऐसी कलीसिया अपने सामने उपस्थित करना चाहते थे जो महिमामय हो जिस में न दाग हो न झुर्री और न कोई दूसरा दोष जो पवित्र और निष्कलंक हो।
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018
प्रभु की आज्ञा
ईसा ने कहा `अब मानव पुत्र महिमान्वित हुआ और उसके द्वारा ईश्वर की महिमा प्रकट हुई तो ईश्वर भी उसे अपने यहाँ महिमान्वित करेगा और वह शीघ्र ही उसे अपने यहाँ महिमान्वित करेगा। मैं तुम्हें नयी आज्ञा देता हूँ तुम एक दूसरे को प्यार करो। जिस प्रकार मैंने तुम लोगों को प्यार किया उसी प्रकार तुम भी एक दूसरे को प्यार करो। यदि तुम एक दूसरे को प्यार करोगे तो उससे सब लोग जान जायेंगे की तुम मेरे शिष्य हो।
गुरुवार, 5 जुलाई 2018
Feast of Seventy Disciples of Jesus
बहत्तर शिष्यों का प्रेषण
इसके बाद प्रभु ने अन्य बहत्तर शिष्य नियुक्त किये और जिस -जिस नगर और गांव में वे स्वयं जाने वाले थे वहां दो-दो करके उन्हें अपने आगे भेजा। उन्होंने उन से कहा `फसल तो बहुत है परन्तु मजदूर थोड़े हैं इसलिए फसल के स्वामी से विनती करो कि वह अपने फसल कटाने के लिए मजदूरों को भेजे। जाओ मैं तुम्हें भेड़ियों के बीच भेड़ों की तरह भेजता हूँ। तुम न थैली न झोली और न जुटे ले जाओ और रस्ते में किसी को नमस्कार मत करो। जिस घर में प्रवेश करते हो सब से पहले यह कहो `इस घर को शांति ' यदि वहां कोई शांति के योग्य होगा तो उस पर तुम्हारी शांति ठहरेगी नहीं तो वह तुम्हारे पास लौट आएगी। उसी घर में ठहरे रहो और उनके पास जो हो वही खाओ पीओ क्यूंकि मजदूर को मजदूरी का अधिकार है। घर पर घर बदलते न रहो। जिस नगर में प्रवेश करते हो और लोग तुम्हारा स्वागत करते हैं तो जो कुछ तुम्हें परोसा जाय वही खा लो। वहां के रोगियों को चंगा करो और उन से कहो `ईश्वर का राज्य तुम्हारे निकट आ गया है। परन्तु यदि किसी नगर में प्रवेश करते हो और वहां के लोग तुम्हारा स्वागत नहीं करते तो वह के बाजारों में जा कर कहो `अपने पैरों में लगी तुम्हारे नगर की धूल तक हम तुम्हारे सामने झाड़ देते हैं। तब भी यह जान लो की ईश्वर का राज्य आ गया है।

बुधवार, 4 जुलाई 2018
प्रार्थना
मैं तुम लोगों से यह भी कहता हूँ -यदि पृथ्वी पर तुम लोगों में दो व्यक्ति एकमत हो कर कुछ भी मांगोगे तो वह उन्हें मेरे स्वर्गिक पिता की और से निश्चय ही मिलेगा क्यूंकि जहाँ दो या तीन मेरे नाम पर इकट्ठे होते हैं वहां मैं उनके बीच उपस्थित रहता हूँ।
मंगलवार, 3 जुलाई 2018
मसीह की श्रेष्ठता
जो ऊपर से आता है वह सर्वोपरि है। जो पृथ्वी से आता है वो पृथ्वी का है और पृथ्वी की बातें बोलता है। जो स्वर्ग से आता है वो सर्वोपरि है। उसने जो कुछ सुना और देखा है वह उसी का साक्ष्य देता है किन्तु उसका साक्ष्य कोई स्वीकार नहीं करता। जो उसका साक्ष्य स्वीकार करता है वह ईश्वर की सत्यता प्रमाणित करता है। जिसे ईश्वर ने भेजा है वह ईश्वर के ही शब्द बोलता है क्यूंकि ईश्वर उसे प्रचुर मात्रा में पवित्रात्मा प्रदान करता है। पिता पुत्र को प्यार करता है और उसने उसके हाथ में सब कुछ दे दिया है।
सोमवार, 2 जुलाई 2018
प्रेरित संत थॉमस का दुकराना पर्व
हे ईश्वर हम आपसे प्रार्थना करते हैं
प्रभु ईसा हमारे ह्रदय में आपके प्रेम का संचार करिये संत थॉमस की तरह हम भी आपकी ज्योति से लोगों
के ह्रदय प्रज्जवलित कर सकें
हम उनकी तरह स्वयं को आपके चरणों में समर्पित करते हैं
प्रभु ईसा आपके प्रेम में हम दृढ़ हो
हमारा विश्वास बढ़ाता जाये
हमारी हर तकलीफ, मुसीबत, खतरे लालच से रक्षा करिये
प्रभु ईसा संत थॉमस की तरह हम भी सुसमाचार के सेवक बनें।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)